Litchi Side Effect: लीची खाने के हैं शौकीन तो जान लें इसके साइड इफेक्ट, जाने इसे खाने का सही वक़्त और तरीका, Watch Video

Harmful Effects of Litchi: लीची में अधिक मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होता है जिससे ज्यादातर शुगर फॉर्म होती है। एक कप लीची का मतलब 30 ग्राम शुगर, जो काफी अधिक है। बैलेंस डायट के लिए आपको लीची खाने पर कंट्रोल करना चाहिए। लीची में जहरीला पदार्थ भी हो सकता है जिससे आपको चमकी बुखार या दिमागी बुखार भी हो सकता है।

WrittenBy

Published by: Mini Dewan | Updated : June 11, 2022 9:01 AM IST

Side Effect of Litchi: लीची एक स्वादिष्ट फल है यह फल सिर्फ गर्मियों के मौसम में ही आता है। लीची मूल रूप से चीन से आया हुआ फल है। लीची में अच्छी मात्रा में विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं जो आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद ही लाभदायक होते हैं। इससे स्किन और बाल दोनों स्वस्थ रहते हैं। लेकिन लीची खाने के कई साइड इफेक्ट भी हैं। इस वीडियो में हम आपको लीची से होने वाली दिक्कतों के बारे में बताएंगे। इसके साथ ही हम यह भी बताएंगे की लीची खाने का क्या समय होता है और इसको कितनी मात्रा में खाना चाहिए।

Litchi Side Effects:

जहां लीची से ब्लड ग्लूकोज लेवल कम होता है और यह डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभदायक है। तो वहीं लीची को अधिक मात्रा में खाया जाए तो यह शरीर में ब्लड ग्लूकोज लेवल को और अधिक कम कर सकता है जिससे हाइपोग्लेसीमिया नामक बीमारी हो सकती है। लीची खाने से ब्लड प्रेशर कम रहता है, लेकिन अगर लीची का अधिक मात्रा में सेवन किया जाए तो इससे आपका ब्लड प्रेशन लो हो सकता है। जिसके चलते आपको सुस्ती, बेहोशी, थकान की समस्या हो सकती है। अगर आप ब्लड प्रेशर की दवाइयां खाते हैं तो लीची सावधानी से खानी चाहिए।