Lionel Messi जब 11 साल की उम्र में हुए थे इस बीमारी का शिकार, Watch Video

मेसी जब 12 साल के थे तो उन्हें हर रात पैर में ग्रोथ हार्मोन का इंजेक्शन लगाया जाता था। डॉक्टर्स की मानें तो ये शरीर में सभी प्रकार की ग्रोथ को धीमा कर देती है।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : December 19, 2022 4:34 PM IST

Lionel Messi: अपने करियर के आखिरी पड़ाव में जाकर आखिरकार लियोनल मेसी ने जो सपना देखा था वो उन्होंने पूरा कर ही लिया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कतर के लुसैल स्टेडियम में अपनी टीम अर्जेंटीना को फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में जीत दिलाने वाले मेसी 11 साल की उम्र में ग्रोथ हार्मोन की कमी जैसी बीमारी का शिकार थे। मेसी जब 11 साल के थे, तब उनको ग्रोथ हार्मोन की कमी (GHD) का पता चला था, जो शरीर में ग्रोथ हार्मोन की अपर्याप्त मात्रा के कारण होता है. इस बीमारी से शारीरिक विकास में बाधा आती है। मेसी जब 12 साल के थे तो उन्हें हर रात पैर में ग्रोथ हार्मोन का इंजेक्शन लगाया जाता था। डॉक्टर्स की मानें तो ये शरीर में सभी प्रकार की ग्रोथ को धीमा कर देती है। मानव शरीर विकास के दौरान कई बदलावों से गुजरता है। अगर कोई इस स्थिति से पीड़ित है, तो यह विकास प्रक्रिया धीमी हो जाएगी।