Hernia Risk Factors:RCB के लिए खेलने वाला एक 21 साल का लड़का मैदान में पूरी जान लगा देता था। लेकिन क्या आपको पता है, वो दो साल तक दर्द में खेल रहा था? नाम है... सुयश शर्मा और आज हम बात करेंगे सिर्फ एक क्रिकेटर की नहीं, हिम्मत की कहानी की।
सुयश शर्मा...यंग लेग स्पिनर, आईपीएल 2025 में RCB की ओर से खेल रहे हैं सुयश शर्मा । लेकिन इस सीज़न में जो सबसे बड़ी बात सामने आई वो ये कि पिछले दो साल से वो गंभीर हर्निया से जूझ रहे थे।
इतना ही नहीं, कई मैचों में वो दर्द में इंजेक्शन लगाकर मैदान में उतरे। सोचिए, 21 साल का लड़का, देश के लिए खेलने का सपना और हर बॉल के साथ दर्द!
RCB के 'Bold Diaries' में सुयश ने खुद बताया
“तीन-तीन हर्निया थे। भारत में इलाज समझ नहीं आ रहा था। फिर RCB ने मुझे लंदन भेजा, सर्जरी हुई... अब मैं पूरी तरह फिट हूं।”
हर्निया होता क्या है?
जब हमारे पेट की मसल्स कमज़ोर हो जाती हैं, तब कोई आंत या टिशू अपनी जगह से बाहर निकल आता है। इसी को हर्निया कहते हैं।