Chai piney ka sahi samay: छोड़ दें इस टाइम पर चाय पीने की आदत, जानें क्या है सही समय

खाली पेट चाय पीने से एसिडिटी और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। चाय पीने का सही समय आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : November 25, 2024 10:46 AM IST

Chai piney ka sahi samay: सुबह की शुरुआत चाय से करना भारत में एक आम आदत है, लेकिन खाली पेट चाय पीना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। सुबह उठते ही चाय पीने से एसिडिटी बढ़ सकती है और ब्लड शुगर लेवल पर भी इसका असर पड़ता है। इस आदत से लंबे समय में पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो चाय पीने का सही समय है, सुबह उठने के करीब 2 घंटे बाद या ब्रेकफास्ट के 1 घंटे बाद। इससे पेट को नुकसान नहीं होता और चाय का असली स्वाद भी लिया जा सकता है।

सोने से पहले चाय पीने का समय भी सही होना जरूरी है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोने से करीब 10 घंटे पहले चाय पीना ठीक होता है। इससे नींद पर कोई असर नहीं पड़ता और चाय के फायदे भी मिलते हैं, जैसे तनाव कम करना और शरीर की सूजन को घटाना। सही समय पर चाय पीने से आप सेहतमंद भी रह सकते हैं और अपनी चाय की आदत को बेहतर बना सकते हैं।