By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Langya Virus Outbreak: 8 अगस्त को, चीन ने जूनोटिक लैंग्या वायरस के साथ 35 लोग की पुष्टि की थी जिसके बाद से ही दुनियाभर में एक नए वायरस के डर का माहौल देखा जा रहा है क्योंकि दुनिया में हड़कंप मचाने वाला कोरोना वायरस का पहला केस भी चीन में ही पाया गया था। वहीं अगर आप भी लैंग्या वायरस के बारे में जानना चाहते हैं तो यह वीडियो आपके लिए है। इस वीडियो में हम आपको लैंग्या वायरस का कारण, उसके लक्षण, और उससे बचाव के तरीके बताएंगे।
ज़ूनोसिस एक संक्रामक रोग है जो एक गैर-मानव जानवर से मनुष्यों में फैलता है, जूनोटिक रोगजनक बैक्टीरिया, वायरल या परजीवी हो सकते हैं, या इसमें अपरंपरागत एजेंट शामिल हो सकते हैं। दरअसल एक नए प्रकार के पशु-व्युत्पन्न हेनिपा वायरस ने अब तक चीन के शेडोंग और हेनान प्रांतों में लोगों को संक्रमित किया है। पूर्वी चीन में बुखार से पीड़ित रोगियों के गले से सैम्पल्स में एक नए प्रकार का हेनिपा वायरस मिला है।