hamburger icon
A
Read in English

Kriti Sanon Fitness Tips: जानें कृति सेनन के फिटनेस का राज़, डेली करती हैं ये वार्कआउट, Watch Video

कृति सेनन सिर्फ एंक्टिग को लेकर ही नहीं बल्कि अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। वहीं उनके जैसी टोनड बॉडी पाना काफी लड़कियों और औरतों का सपना है। आइए जानते हैं कि कृति अपनी बॉडी के लिए कौन-कौन सा वार्कआउट करती है।

WrittenBy

Published by: Nikhil Khattar | Updated : October 3, 2022 8:18 PM IST

Kriti Sanon Fitness Tips: कृति सेनन सिर्फ एंक्टिग को लेकर ही नहीं बल्कि अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। वहीं उनके जैसी टोनड बॉडी पाना काफी लड़कियों और औरतों का सपना है। आइए जानते हैं कि कृति अपनी बॉडी के लिए कौन-कौन सा वार्कआउट करती है।

खुद को ऐसे फिट रखती हैं कृति सेनन (Fitness Secret Of Kriti Sanon):

1- कृति खुद को सिर्फ एक ही तरह की एक्सरसाइज या वर्कआउट तक सीमित नहीं रखती हैं। योगा से लेकर डांसिंग और पाइलेट्स जैसे वार्कआउट को भी वो अपने फिटनेस रुटीन में शामिल करती हैं। कृति वार्कआउट के समय हर बॉडी पार्ट पर फोकस करती हैं। वो एक दिन लेग्स करती हैं तो एक दिन वेट लिफ्टिंग।

2- कृति के फिटनेस का राज सिर्फ उनका जिम वार्कआउट ही नहीं है बल्कि इसमें योगा और मेडिटेशन भी शामिल है। कृति मेडिटेशन और योगा के जरिए काफी बीमारियों को दूर रखती है और खुद को हेल्दी भी।

3- कृति बॉडी प्रेशर को बेहतर बनाने के लिए स्ट्रेचिंग का भी सहारा लेती हैं।स्ट्रेचिंग करने से मसल्स रिलैक्स होती हैं और बॉडी की फ्लैक्सिबिलिटी बढ़ती है। वहीं कृति अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकल कर ही एक्सरसाइज करती हैं।

4- उन्हें जिम में जॉगिंग, ऑस्ट्रेलियन पुल्स, बारबेल बैक स्क्वेट्स जैसी एक्सरसाइज करना बिल्कुल भी पसंद नहीं है लेकिन इन सारी चीजों को करने से मिलने वाले फायदों के चलते वो ये सारे वार्कआउट करती हैं।

(Written By: Aakriti Sharma)