By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Lakshmi Sharma | Published : February 5, 2026 6:30 PM IST
Gaming Addiction Side Effects:उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां 12, 14 और 16 साल की तीन नाबालिग बहनों ने एक बिल्डिंग की नौवीं मंज़िल से कूदकर अपनी जान दे दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घर में ऑनलाइन गेमिंग को लेकर विवाद हुआ था और माता-पिता ने गेम खेलने पर आपत्ति जताई थी। पुलिस का कहना है कि तीनों बहनें ऑनलाइन गेम्स की आदी थीं और वे कथित तौर पर “कोरियन लवर गेम” खेलती थीं। बताया जा रहा है कि लॉकडाउन के बाद उनका स्क्रीन टाइम काफी बढ़ गया था, वे नियमित रूप से स्कूल भी नहीं जा रही थीं और ज़्यादातर समय मोबाइल व गेम्स में बीत रहा था।
एक्सपर्ट्स के अनुसार, घंटों मोबाइल इस्तेमाल करना, गेम बंद करने पर गुस्सा करना, नींद और पढ़ाई को नज़रअंदाज़ करना ऑनलाइन गेमिंग एडिक्शन के साफ संकेत हैं। हालांकि, इस बेहद कदम के पीछे असली वजह क्या थी, इसकी जांच अभी जारी है, लेकिन यह घटना एक बार फिर सवाल खड़ा करती है कि क्या ऑनलाइन गेमिंग और मोबाइल की लत बच्चों के लिए खतरनाक होती जा रही है?