By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Lakshmi Sharma | Published : September 14, 2024 4:06 PM IST
Korean Diet for Weight Loss: आज हम बात करेंगे एक ऐसी डाइट के बारे में..जो आपके पेट की जिद्दी चर्बी को आसानी से कम करने में मदद कर सकती है, Korean Diet। आपको सुनकर थोड़ी हैरानी जरूर हो रही होगी लेकिन आपको ये जानकर अच्छा लगेगा कि इस डाइट में क्या-क्या शामिल और ये आपकी बॉडी के लिए कैसे फायदेमंद हो सकती है। पहले बात करते हैं Korean Diet के बारे में। जैसा कि नाम से ही साफ है, ये डाइट कोरियन खाने पर बेस्ड है। इसमें खासकर फ्रेश और हेल्दी फूड्स पर जोर दिया जाता है। इसमें आप फल, सब्जियाँ, और खासतौर पर Kimchi, जो कि एक प्रकार की फरमेंटेड सब्जी है। बता दें, यह डाइट कम कैलोरी और हाई फाइबर से भरपूर होती है। फाइबर वाले फूड आइटम्स, जैसे कि सब्जियाँ और फल, पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखते हैं, जिससे आप कम खाते हैं और पेट की चर्बी कम होती है।