Weight Loss in Winter: जानें सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है आपका वजन!

Winters mai kyu badhta hai Weight:सर्दियों में वजन बढ़ने की एक खास वजह होती है, जो आपके मेटाबॉलिज्म से जुड़ी है। जानिए कैसे इस सीजन में भी फिट रह सकते हैं।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : November 6, 2024 4:55 PM IST

Why weight increase in winter: तो सर्दियां शुरू हो चुकी हैं और जैसे-जैसे ठंड बढ़ती है, वैसे-वैसे वजन भी बढ़ने लगता है। क्या आपने भी महसूस किया है कि सर्दियों में खाने की क्रेविंग्स बढ़ जाती हैं? तो आज हम आपको बताएंगे कि आखिर सर्दियों में वजन क्यों बढ़ता है और इसे कंट्रोल कैसे कर सकते हैं। ठंड के मौसम में हमारे शरीर का मेटाबॉलिज्म स्लो होने से कम कैलोरी बर्न होती है। ये एक नेचुरल प्रोसेस है क्योंकि शरीर को खुद को गर्म रखने के लिए एनर्जी की जरूरत होती है। ऐसे में अगर कैलोरी बर्न कम होती है, तो वजन बढ़ने की संभावना ज्यादा रहती है। अब ठंड है तो हर समय कुछ न कुछ गरम-गरम खाने का मन करता है। और फिर सेहत से समझौता करके अनहेल्दी खाने का सिलसिला शुरू हो जाता है।

Related News