hamburger icon
A
Read in English

जानें आपके पार्टनर को क्यों नहीं है फिजिकल इंटिमेसी में दिलचस्पी?

जानिए पुरुषों में लो लिबिडो के पीछे के कुछ प्रमुख कारण और इससे बचने के उपाय, जो आपकी सेहत और जीवनशैली पर डाल सकते हैं असर।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Updated : October 10, 2024 2:06 PM IST

Low Libido Symptoms: पुरुषों में लो लिबिडो यानी यौन इच्छा की कमी एक कॉमन समस्या है, लेकिन इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। सबसे पहले तो स्ट्रेस और थकान जैसे मानसिक और शारीरिक दबाव इसे बढ़ाते हैं। आजकल की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल, जहां काम और जिम्मेदारियों का बोझ ज्यादा है, वहां ये समस्या बढ़ने की संभावना रहती है। अनियमित नींद और खराब खानपान भी शरीर की ऊर्जा को कम कर देते हैं, जिससे यौन इच्छा पर असर पड़ता है। इसके अलावा, कुछ दवाइयों का सेवन, जैसे कि हाई ब्लड प्रेशर या डिप्रेशन की दवाइयां, भी लिबिडो को कम कर सकती हैं। टेस्टोस्टेरोन लेवल का गिरना भी एक बड़ा कारण हो सकता है. ऐसे में द हेल्थ साइट ने बात की यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर शलभ अग्रवाल से, जिन्होंने बताया पुरुषों में लो लिबिडो के क्या कारण हो सकते हैं और इससे बचाव का क्या तरीका है।