Epilepsy Symptoms: क्या आपने कभी सोचा है कि एक ग्लैमरस लाइफ जीने वाली एक्ट्रेस को भी गंभीर बीमारियों से जूझना पड़ सकता है? एक रिपोर्ट की मानें तो बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने हाल ही में खुलासा किया कि दंगल की शूटिंग के दौरान उन्हें मिर्गी जैसी गंभीर बीमारी का पता चला। ये बीमारी उनके लिए सिर्फ शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक रूप से भी एक बड़ा चैलेंज था।
फातिमा ने बताया कि शुरुआत में वह इस बीमारी को लेकर इनकार करती रहीं, लेकिन जब उन्हें बार-बार दौरे पड़ने लगे, तो समझ आया कि ये नर्वस सिस्टम से जुड़ी एक गंभीर समस्या है। मिर्गी एक न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर है, जिसमें दिमाग के सेल्स सही से काम नहीं करते, और इसके कारण अचानक से दौरे पड़ सकते हैं। WHO के मुताबिक, दुनियाभर में 50 मिलियन से ज्यादा लोग इस बीमारी से जूझ रहे हैं।