Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
Hepatitis Symptoms:क्या आपका लिवर Hepatitis D वायरस (HDV) से सुरक्षित है? HDV एक खतरनाक वायरस है जो खुद से संक्रमण नहीं फैलाता, बल्कि इसे फैलने के लिए पहले से मौजूद Hepatitis B (HBV) की ज़रूरत होती है। यह दो तरह से शरीर में प्रवेश कर सकता है। एक साथ HBV और HDV का संक्रमण (Coinfection) या पहले HBV और फिर उस पर HDV का संक्रमण (Superinfection), जिसमें लिवर को गंभीर नुकसान होने की संभावना अधिक होती है। इसके लक्षणों में लगातार थकान, उल्टी, भूख कम लगना, पेट दर्द, पीलिया, गाढ़ा रंग का पेशाब और हल्का मल आना शामिल हैं।
अगर HDV का संक्रमण गंभीर हो जाए तो यह लिवर फेलियर, सिरोसिस या लिवर कैंसर जैसी जटिलताओं की वजह बन सकता है। खासतौर पर HDV और HBV की जोड़ी लिवर के लिए सबसे खतरनाक मानी जाती है, जिसमें मृत्युदर 20% तक देखी गई है। इस वायरस से बचाव के लिए सबसे असरदार तरीका है। Hepatitis B की वैक्सीन लगवाना। इलाज के तौर पर Pegylated Interferon-alpha उपलब्ध है, लेकिन इसकी सफलता सीमित (20–30%) है। नए इलाज जैसे Bulevirtide को यूरोप में मंज़ूरी मिल चुकी है। अगर आप HBV पॉज़िटिव हैं, तो शराब से दूर रहें, हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं और नियमित रूप से लिवर की जांच करवाएं।
CRP Blood Test For Heart Problems: एक खास तरह का ब्लड टेस्ट जिसे आप अगर समय रहते अपने डॉक्टर की सलाह से हर दो हफ्ते में एक बार कराते हैं, तो इससे काफी फायदा मिल सकता है।
Cervical Cancer Ki Jankari: आजकल हर बीमारी को लेकर कोई न कोई अफवाह फैली है, जैसे कि सर्वाइकल कैंसर को लेकर। डॉक्टर बताते हैं कि 5 मिथक लोगों में सर्वाइकल कैंसर से जुड़ी गलत जानकारी दे रहे हैं।
Kidney Kharab Hone ke Lakshan: किडनी से जुड़ी कई ऐसी बीमारियां भी हैं, जिनके लक्षण आमतौर पर शरीर के ऐसे हिस्सों में देखे जातेै हैं जिन्हें हम किडनी के साथ रिलेट ही नहीं कर पाते हैं। इस लेख में हम आपको कुछ खास जानकारी देने वाले हैं।
Cervical Cancer: भारत में सर्वाइकल कैंसर के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। इसके पीछे जागरूकता की कमी को जिम्मेदार माना जा रहा है।
एलोवेरा जेल और नींबू का रस लगाने से चेहरे के दाग-धब्बे और मुंहासे आसानी से मिट सकते हैं। इन दोनों को लगाने से त्वचा का निखार भी बढ़ता है।
Kya Kala Motiyabind se Hone wale Andhepan ko roka jaa sakta hai: काला मोतिया एक खतरनाक लेकिन नियंत्रित की जा सकने वाली बीमारी है। यह धीरे-धीरे आपकी आंखों की रोशनी छीनता है।