hamburger icon
A
Read in English

छुट्टियों पर जाने से पहले जान लें ये बात, नहीं तो हो सकती है ये बीमारी, Watch Video

एक्सपर्ट्स की मानें तो छुट्टियों के दौरान हार्ट मरीजों की संख्या बढ़ जाती है छुट्टियों में एंजॉय करने के लिए लोग जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : January 3, 2023 5:22 PM IST

Heart Syndrome: वैसे तो शरीर से जुड़ी कई बीमारियां होती हैं जिनमें से किसी-किसी के बारे में हम जानते हैं तो वहीं कुछ के बारे में हम काफी हद तक अंजान होते है। जैसे की हॉलीडे हार्ट सिंड्रोम जोकि एक दिल से जुड़ी बीमारी है और आपको ये जानकर हैरानी होगी की ये बीमारी छुट्टियों के दौरान होती है और ये आपके लिए खतरनाक भी साबित हो सकती है जी हां, दरअसल जब हम छुट्टियों पर होते हैं तो उस वक्त हम सेहत से जुड़ी हर बातों को भूल जाते हैं। हेल्दी खाना,एक्सरसाइज करना और भी वगैरा-वगैरा जैसे हमारे रूटीन से ही खत्म हो जाता है और यही कारण की दिल बीमार पड़ जाता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो छुट्टियों के दौरान हार्ट मरीजों की संख्या बढ़ जाती है छुट्टियों में एंजॉय करने के लिए लोग जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं। इस दौरान जरूरत से ज्यादा आराम भी कर लेते हैं, जिस वजह से ये सिंड्रोम हो जाता है।