पीरियड्स में मेंस्ट्रअल कप इस्तेमाल करने से पहले जान लें ये बात! नहीं तो होगा नुकसान

पीरियड्स में आराम और हाइजीन के लिए कई ऑप्शंस मौजूद हैं, लेकिन सही चुनाव करना जरूरी है। जानिए मेंस्ट्रुअल कप के बारे में कुछ अहम बातें!

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : March 17, 2025 4:58 PM IST

How To Use Menstrual Cup: पीरियड्स के दौरान हर महिला के पास पैड्स, टैम्पून और मेंस्ट्रुअल कप जैसे कई ऑप्शन होते हैं। हालांकि, पैड्स इस्तेमाल करने से कई बार रैशेज हो सकते हैं और इन्हें बार-बार बदलने की जरूरत पड़ती है। वहीं, मेंस्ट्रुअल कप एक लॉन्ग-लास्टिंग और इको-फ्रेंडली विकल्प है, जिसे बार-बार खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती। लेकिन कई महिलाएं इसे ट्राय करने से पहले कुछ सवालों और कंफ्यूजन का सामना करती हैं, जैसे कि यह कैसे काम करता है और कितनी देर तक पहना जा सकता है।

मेंस्ट्रुअल कप एक लचीला, कोन या सी-शेप का कप होता है, जो रबर, सिलिकॉन या लैटेक्स से बना होता है। यह ब्लड को सोखने के बजाय इकट्ठा करता है, जिससे दाग-धब्बों की चिंता कम हो जाती है। इसे 10-12 घंटे तक पहना जा सकता है, लेकिन हर 6-8 घंटे में खाली करना बेहतर होता है, ताकि किसी भी तरह के संक्रमण से बचा जा सके। सही इस्तेमाल से यह न केवल आरामदायक होता है बल्कि पर्यावरण के लिए भी एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।