hamburger icon
A
Read in English

Men's Health Week: एक्‍सक्‍लूसिव वीडियो में जानिए एक्‍टर रणदीप हुड्डा का पूरा लाइफस्‍टाइल

Men's Health Week के मौके पर देखते और आइए वीडियो में सुनते हैं एक्‍टर रणदीप हुड्डा का खास इंटरव्‍यू...

WrittenBy

Published by: Atul Modi | Published : June 15, 2021 10:35 PM IST

महिलाओं की तुलना में पुरुष अपनी फिटनेस पर ज्‍यादा ध्‍यान देते हैं। एक्‍टर का लाइफस्‍टाइल और उनकी फिटनेस हर किसी को आकर्षित करती है। बॉलीवुड एक्‍टर रणदीप हुड्डा ऐसे ही एक एक्‍टर हैं जिनकी एक्टिंग के साथ ही उनकी फिटनेस के भी लोग दीवाने हैं। रणदीप ने बहुत कम समय में बॉलीवुड में वो मुकाम हासिल किया है जिसे पाने के लिए सेलिब्रिटी को कई दशक लग जाते हैं। Men's Health Week के मौके पर एक्‍टर रणदीप हुड्डा के साथ एक्‍सक्‍लूसिव बातचीत में वो हमें अपनी फिटनेस के साथ ही लाइफस्‍टाइल से जुड़ी कई जरूरी बातें बता रहे हैं। रणदीप कहते हैं कि खाना कम खाएं, वर्कआउट ज्‍यादा करें, भरपूर नींद लें और लोगों से ज्‍यादा बात कर खुद को व्‍यस्‍त रखें। एक्‍टर कहते हैं कि अगर आप किसी दिन उदास हैं या आपका काम में मन नहीं लग रहा है तो ये नॉर्मल है, ऐसा किसी के भी साथ हो सकता है। तो आइए वीडियो में सुनते हैं एक्‍टर रणदीप हुड्डा का खास इंटरव्‍यू...