hamburger icon
A
Read in English

जानें चिकनगुनिया होने का कारण और कैसे करें बचाव?

टीवी एक्ट्रेस माही विज की सेहत को लेकर फैंस चिंतित हैं। जानिए, माही की हेल्थ अपडेट और इस वायरल बीमारी से जुड़ी अहम जानकारी।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : October 8, 2024 11:59 PM IST

Chikungunya symptoms: टेलीविजन की फेमस एक्ट्रेस माही विज इन दिनों चिकनगुनिया से जूझ रही हैं और हॉस्पिटल में भर्ती हैं। माही के साथ उनकी नैनी को भी इस वायरल बीमारी ने अपनी चपेट में ले लिया है। चिकनगुनिया मादा एडिस मच्छर के काटने से फैलने वाली बीमारी है, जिसमें तेज बुखार, जोड़ों में दर्द, सिर दर्द और त्वचा पर चकत्ते जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं। यह बीमारी आमतौर पर गंभीर नहीं होती, लेकिन जोड़ों का दर्द लंबे समय तक परेशान कर सकता है। इस वायरस से संक्रमित होने के बाद लक्षण 3 से 7 दिनों के भीतर दिखाई देने लगते हैं। इसका कोई खास इलाज या टीका नहीं है, इसलिए इससे बचने का सबसे अच्छा तरीका है मच्छरों से खुद को सुरक्षित रखना।

Related News