By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
National Anti Obesity Day 2022: क्या आपको भी कोल्डड्रिंक, चोकोलेट,आइस क्रीम, पिज़्ज़ा, कुकीज़, तला हुआ, मीठा बहुत पसंद हैं। क्या आपको बाहर का खाना बहुत पसंद हैं, क्यों नहीं आखिर यह इतना स्वादिष्ट जो होता हैं। लेकिन क्या आप जानते है ये सब खाने से आप मोटापे को ओर जा रहे हैं। इस वीडियो में हम बात करेंगे मोटापे की। की यह क्यों होता हैं और इससे क्या परेशानिया आती हैं और हम इससे कैसे बच सकते हैं। यह दिवस इसलिए मनाया जाता है ताकि लोगों में इसके प्रति जागरूकता आए और वह स्वस्थ जीवन की ओर रुख करें। दरअसल मोटापा अनेक बिमारियों की शुरुवात हैं, जैसे कैंसर, डायबिटीज, दिल की बीमारी, लिवर की बीमारी, नसों या हड्डियों में परेशानी। वैसे तो ओबेसिटी का दर साल दर साल बढ़ता जा रहा हैं। लेकिन covid महामारी के बाद इसका स्तर और जल्दी से बढ़ा हैं जो की एक चिंता की बात हैं। क्यूंकि महामारी के समय लोगों की फिसिकल एक्टिविटी नहीं हो पा रही थी, हम टीवी देख रहे थे, घर पे ही थे और हमारे आस पास बुरी खबरे थी जो हमें और भी बीमार कर रही थी। दरअसल मोटापा के कई कारण हैं जैसे कसरत न करना, हमारा खान पान, हमारा वातावरण और जेनेटिक। इन्ही कुछ कारणों से हमारे शरीर में मोटापा आता हैं।
मोटापा नापने के लिए हम अपने शरीर का BMI लेवल नापते हैं जिसे हम बॉडी मास इंडेक्स कहते हैं।
स्टेज 1 - BMI 30 < 35
स्टेज 2 - BMI 35 < 40
स्टेज 3 - BMI 40 < हायर
अगर आपका BMI 40 से पार जाता हैं तो आप खतरे में हो सकते है।
1998 में नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ ने मोटापे तो एक बीमारी घोषित की थी। दुनिया में सबसे ज़्यादा ओबीस देश Nauru हैं जहाँ 61 % जनता मोटापे का शिकार हैं वही भारत में 18 .9 पुरुष और 20 .7 महिलाएं मोटापे का शिकार हैं।
अपना मोटापा कम करने के लिए एक हेल्दी लाइफस्टाइल ज़रूर अपनाए, इसके लिए आप मोटा अनाज का सेवन करें, ताज़े फल और सब्जी लें, प्रयाप्त पानी पिएं, हेल्दी फैट और प्रोटीन डाइट लें, इससे आपका वज़न नियंत्रण में रहेगा और आप स्वस्थ जीवन जी पाएंगे।