By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Nikhil Khattar | Published : November 10, 2022 11:48 AM IST
Earthquake Safety Tips: हालही में चीन, नेपाल और भारत में 6.3 का भूकंप आया, जिसे दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मधय प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और इसके आसपास के इलाकों में भी महसूस किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक इससे 6 लोगों की मौत हुई है और नेपाल में काफी नुक्सान भी हुआ हैं। इस भूकंप से सड़कों और मकानों को भी नुक्सान पंहुचा हैं। भूकंप जब आता है तो आपको संभालने का समय नहीं मिलता। सब कुछ इतनी जल्दी होता है की आपके सोचने से पहले ही भूकंप अपना निशान छोड़ जाता है। आज हम आपको बताएंगे की अगर अचानक भूकम आ जाए तो आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। यह गाइडलाइंस NDMA द्वारा बताई गई हैं।
-जितना हो सकें अपने आपको सुरक्षित रखें
-धयान में रखें की बड़े भूकंप से पहले छोटे झटके आते है
-आपकी हलचल कम से कम रखें, ज़्यादा मूव न करें
-अपने सबसे पास वाले सुरक्षित स्थान पर जल्दी पहुचें
-जब तक भूकंप के झटके बंद न हो तब तक घर में ही रहें
-सुरक्षित महसूस होने पर ही बाहर निकलें
-घर के किसी कोने में बैठ जाएं और अपना सर और आखें को हाथों से ढक लें
-घर में किसी टेबल, कुर्सी या बेड के नीचे छिप जाएं
-भूकंप के समय अगर आप बिस्तर पर है तो तकिये से अपना सर बचाएं
-भूकंप के समय अगर बाहर का दरवाज़ा आपके पास है तभी बाहर निकालने की कोशिश करें
- अगर आप भूकंप से समय घर से बाहर है तो खुले में हिले नहीं और पेड़ों, बिजली की तारों और ऊंची इमारतों से दूर रहें
-अगर आप गाडी में है तो कार को साइड में लगाएं और उसी में रहें
-अगर आप मलबे में फसे है तो अपने मुंह को किसी कपड़े से ढक लें
-मलबे में फसने पर आपने पास की कोई भी दिवार या पाइप पर मारें, इससे बचाव दल आपको ढूंढ सकेगा
-अगर आप मलबे में दबे हैं को केवल आखिरी उपाय के तौर पर ही चिल्लाएं
-ज़्यादा न भागें
-किसी भी चीज़ से टकराए नहीं
-नोकीली चीजों से दूरी बनाते रखें
-घर के बीच में न रहें
-किसी भी खिड़की, दरवाज़े और दिवार से दूर रहें
-किसी भी गिरने वाली चीज़ से दूर रहें
-अगर बाहर निकालने का दवाज़ा दूर है ता कच्चा है तो बाहर भागने की कोशिश न केन
-भूकंप से समय घर में न घुसे
-अगर आप कार में हैं तो कार को बिजली की तारों और बिल्डिंग से दूर रखें
-अगर आप मलबे में फसे हैं तो माचिस न जलाएं
-अगर आप मलबे में है तो इधर-उधर जा जाएं और न ही धूल झड़ें
-मलबे में फसे होने पर बार बा चिल्लाए नहीं, क्यूंकि इससे आपके मुंह में धूल जा सकती हैं
अगर आप ये उपाय अपनाएंगे तो आप भूकंप से और उससे होने वाले प्रभाव से बच सकेंगे।