By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Diabetes Affects Reproduction Health: डायबिटीज सिर्फ ब्लड शुगर की बीमारी नहीं है, ये आपके शरीर के कई हिस्सों पर असर डालती है, यहां तक कि reproductive healthपर भी। जी हां, डायबिटीज के चलते महिलाओं और पुरुषों दोनों को कंसीव करने में दिक्कत हो सकती है। अब सवाल उठता है कि ऐसा क्यों होता है और इसे मैनेज कैसे किया जाए?
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, महिलाओं में डायबिटीज के कारण हार्मोनल इम्बैलेंस हो सकता है, जिससे पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं और ओव्यूलेशन पर असर पड़ता है। टाइप 2 डायबिटीज वाली महिलाओं में पीसीओएस यानी पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम का खतरा भी ज्यादा होता है, जो इनफर्टिलिटी की सबसे बड़ी वजहों में से एक है। वहीं, पुरुषों में डायबिटीज टेस्टोस्टेरोन लेवल कम कर सकती है, स्पर्म क्वालिटी पर असर डाल सकती है, और इरेक्टाइल डिसफंक्शन जैसी परेशानियां भी पैदा कर सकती है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.