जानें कितना खतरनाक है Covid का ये न्यू वैरिएंट

कोरोना फिर लौट आया है और एशिया में हलचल तेज़ है। दिल्ली से लेकर ताइवान तक बढ़ते केस फिर से चिंता बढ़ा रहे हैं। नया वेरिएंट कब चुनौती बन जाए, इसका अंदाज़ा लगाना मुश्किल होता जा रहा है।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Updated : May 27, 2025 4:00 PM IST

Covid News Updates:सिंगापुर, हांगकांग और अब भारत… एक बार फिर कोरोना चर्चा में है। दिल्ली में कोविड-19 के मामले फिर से धीरे-धीरे बढ़ने लगे हैं। ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक राजधानी में एक्टिव केस 100 के पार पहुंच चुके हैं, और बीते एक हफ्ते में 99 नए मामले सामने आए हैं। अच्छी बात ये है कि सभी मरीज़ों में लक्षण हल्के हैं और किसी को अस्पताल में भर्ती करने की ज़रूरत नहीं पड़ी है। दिल्ली में अब तक 90% से ज्यादा आबादी को वैक्सीन लग चुकी है, जो एक राहत की बात है।

लेकिन चिंता की बात सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं है। चीन, ताइवान और सिंगापुर जैसे देशों में भी कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। ताइवान में कोविड की वजह से अस्पताल में भर्ती मरीज़ों की संख्या में 78% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं चीन में श्वसन संक्रमण के गंभीर मामलों की संख्या दोगुनी हो गई है। ऐसे में नया वेरिएंट JN.1 एक बार फिर से परेशानी का सबब बन सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो एशिया के इन हिस्सों से जो ट्रेंड सामने आ रहा है, वो भारत के लिए भी एक चेतावनी है।

Related News