By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Nikhil Khattar | Published : December 5, 2022 7:15 PM IST
Green Chilli Benefits: आज हम बात करेंगे हरी मिर्च यानी ग्रीन चिल्ली की। वैसे तो हरी मिर्च एक भारतीय स्पाइस है। इसके बिना भारतीय खाना अधूरा होता है। कुछ लोग इसे ताज़ा खाने में डालते हैं तो कुछ पाउडर फॉर्म में। स्वाद को बढ़ाने के लिए तो आप इसका इस्तेमाल करते ही है लेकिन ये आपकी सेहत के लिए भी लाभकारी है।
-हरी मिर्च एंटीबैक्टीरियल होती है। जो आपकी त्वचा को बेहतर करती है और विटामिन-सी त्वचा में चमक लाता है।
-यह हमारे इम्यून सिस्टम को भी बेहतर बनाती है क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है।
-हरी मिर्च गरम होने के कारण वेट लॉस में भी काम आती है।
-अगर आप हरी मिर्च को रोज़ खाते हैं तो आपका ब्लड सुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।
-एंटीऑक्सीडेंट होने के कारण यह कैंसर होने से भी आपको बचाती है।
-हरी मिर्च से आप अपने कोलेस्ट्रॉल को भी कम कर सकते हैं जिससे आपकी नसें ब्लॉक नहीं होंगी और आप दिल की बीमारी से बचे रहेंगे।
-सर्दी में भी अगर आपको ज़ुकाम है तो हरी मिर्च का सेवन करें, इससे आपका नज़ला जुकाम ठीक होगा, इसमें (capsaicin) कैप्साइसिन होने के कारण हमारा ज़ुकाम ठीक होता है।
-हरी मिर्च खाने से बॉडी में (endorphins) एंडोर्फिन्स रिलीज़ होते है जो हमारे मूड को सही रखते हैं।
-विटामिन-के में भरपूर होने के कारण यह हमे (osteoporosis) ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारी से बचाता है।
-हरी मिर्च में विटामिन-सी और (beta carotene) बीटा कैरोटीन होता है जो हमारी आंखों के लिए लाभदायक होता है।
तो ये थे कुछ हरी मिर्च खाने के फायदे, अगली बार हरी मिर्च खाने से पहले ये पॉइंट्स याद रखें।