दो प्रेगनेंसी के बीच में कितने साल का गैप होना चाहिए, जानने के लिए देखें डॉ मीनाक्षी बनर्जी का ये वीडियो

Pregnancy Gap After Delivery: संतान प्राप्ति के लिए प्रेगनेंसी प्‍लान करना बहुत जरूरी होता है। अक्‍सर महिलाओं में इस बात को लेकर असमंजस की स्थिति होती है कि दो प्रेगनेंसी के बीच कितने साल का गैप रखना चाहिए।

WrittenBy

Published by: Atul Modi | Published : April 20, 2021 11:22 AM IST

पहली प्रेग्नेंसी और दूसरी प्रेगनेंसी के बीच में गैप होना बहुत जरूरी है ताकि महिला को रिकवर करने में एक अच्छा खासा समय मिल सके क्योंकि अधिकांश महिलाएं पहली प्रेग्नेंसी में बहुत ज्यादा क्रिटिकल कंडीशन से गुजरती हैं, जिसके कारण उनके स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ता है। ऐसे में उनको बॉडी को रिकवर करने में थोड़ा लंबा वक्त लग सकता है। डॉ मीनाक्षी बैनर्जी कहती हैं कि दो प्रेगनेंसी के बीच में कम से कम डेढ़ से 2 साल का वक्त जरूर होना चाहिए, क्योंकि कई ऐसी समस्याएं होती हैं जिसके लिए महिला को भरपूर समय की जरूरत होती है। कई बार हाई ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर बढ़ना, मानसिक स्वास्थ्य और सिजेरियन डिलीवरी के कारण रिकवरी करने के लिए अधिक समय की आवश्यकता होती है। ऐसे में जरूरी है की दो प्रेगनेंसी के बीच में कम से कम डेढ़ से 2 साल का गैप होना चाहिए। इसके अलावा आप अपनी एक्सपर्ट की भी सलाह लेकर भी प्‍लानिंग कर सकती हैं।