By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Kidney Health: अकसर ही हम किडनी की सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं। हम सब स्वस्थ तो रहना चाहते हैं लेकिन अपनी किडनी की हेल्थ पर ध्यान नहीं देते हैं और ये करना गलत है। किडनी हमारे शरीर में फिल्टर का काम करती है। ऐसे में इसका ध्यान रखना बहुत जरूरी हो जाता है। वहीं हम आपको किडनी को स्वस्थ रखने वाली कुछ चीजों के बारे में बताएंगे जिनका सेवन करने से आप तमाम तरह की बीमारियों से दूर रह सकते हैं।
पत्ता गोभी: पत्ता गोभी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। वहीं इसका सेवन करने से किडनी से जुड़ी बीमारियों की समस्या नहीं होती हैं। इसके साथ ही पत्ता गोभी हृदय और कैंसर से जुड़ी बीमारियों से भी छुटकारा दिलाती है।
प्याज: प्याज आपकी किडनी को स्वस्थ करने में मदद करता है। प्याज में फ्लेवोनइड्स होते हैं जो ब्लड वेसल्स में फैटी पदार्थों के जमाव को रोकते हैं। इसलिए प्याज के सेवन से आप हेल्दी रहते हैं।
पानी: पानी का ज्यादा सेवन करने से किडनी से जुड़ी समस्या कम होती है। हर रोज आपको 8 से 10 गिलास पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। वहीं अगर आप दिनभर में 10 से ज्यादा गिलास के पानी का सेवन करते हैं तो कई बार ये हानिकारक भी हो सकता है। इसलिए हिसाब से ही पानी की सेवन करें।
(Written By: Aakriti Sharma)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.