Kids Health Care: बदलते मौसम का सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों पर पड़ता है, क्योंकि उनकी इम्युनिटी बड़ों के मुकाबले कमजोर होती है। तापमान में हल्का सा बदलाव भी बच्चों को सर्दी-जुकाम, खांसी, पेट खराब और तरह-तरह के इंफेक्शन्स की चपेट में ला सकता है। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, बस थोड़ा सा ध्यान देने से आप अपने बच्चे को बीमारियों से बचा सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बच्चों को हल्का और पौष्टिक खाना देना चाहिए, जिससे उनकी इम्युनिटी मजबूत बनी रहे। बासी और जंक फूड से पूरी तरह बचना जरूरी है, क्योंकि यह बैक्टीरिया ग्रोथ को बढ़ाकर पेट की समस्याओं को जन्म दे सकता है। इसके अलावा, ठंडी चीजों जैसे आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक्स और फ्रिज का पानी बच्चों के गले को नुकसान पहुंचा सकते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है
बच्चों की सही डाइट का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है, ताकि उनकी इम्युनिटी स्ट्रॉन्ग बनी रहे। विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फल और सब्जियां, जैसे संतरा, आंवला, गाजर और पालक उनके शरीर को जरूरी पोषण देते हैं और इंफेक्शन से बचाने में मदद करते हैं। ज्यादा मीठा खाने से भी बचाना चाहिए, क्योंकि अधिक चीनी से बैक्टीरिया ग्रोथ बढ़ती है और इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स बच्चों के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन इन्हें सीमित मात्रा में ही देना चाहिए। खासकर रात में दही देने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे सर्दी-जुकाम की संभावना बढ़ सकती है। सही डाइट और थोड़ी सतर्कता से बच्चों को बदलते मौसम में भी हेल्दी और एक्टिव रखा जा सकता है।