By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Karwa Chauth Sargi Diet: वैसे तो करवा चौथ का त्योहार पति और पत्नी के रिश्ते को और मज़बूत बनता है। इसमें पत्नी अपने पति की लंबी उम्र के लिए एक दिन का उपवास रखती है। करवा चौथ पर सरगी का बहुत महत्व होता है। दरअसल सरगी वो है जो एक सास अपनी सुहागन बहू को देती है। जिसे खा कर वह अपना व्रत शुरू करती है या जिसे व्रत से पहले खाया जाता है। लेकिन अक्सर हम सरगी में कुछ अनहेल्दी खाना खाते हैं जिससे की महिलाओं को दिन भर परेशानी का सामना करना पड़ता है। दरअसल सरगी में हमे हमेशा ऐसा खाना-खाना चाहिए जिससे की आप दिन भर ऐक्टिव रह सके और हाइड्रेटेड भी। वहीं इस वीडियो में हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताएंगे जिनको आप अपनी सरगी में शामिल कर सकते हैं और आसानी से अपना व्रत कर सकते हैं।
1. प्रोबायोटिक ड्रिंक का सेवन करें, इससे आपको पेट की परेशानी नहीं होगी, आप सरगी में लस्सी ले सकते हैं, उसमें आप काला नमक, जीरा और हींग भी डाल सकते हैं।
2. सरगी में आप सलाद, हरी सब्जी या दाल ले सकते हैं जिससे आपको प्रोटीन मिलता रहें, कार्ब्स के लिए आप रोटी या चावल का सेवन भी कर सकते हैं, आप चाहें तो सब्जी या रोटी पर घी भी डाल सकते हैं, इससे आप दिन भर ऐक्टिव रहेंगे।
3. शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए ज़्यादा पानी वाले फल खाएं, जैसे तरबूज, घरबूजा या नारियल पानी।
4. मीठे में आप गुड़ या शहद ले सकते हैं।
5. आप चाहें तो ड्राई फ्रूट भी खा सकते हैं इससे आपको दिन भर ऊर्जा मिलती रहेगी।