hamburger icon
A
Read in English

कपिल शर्मा का तेज़ी से गिरा वजन! जानें क्या है सच?

Ozempic सिर्फ डायबिटीज़ की दवा है, कोई जादू की गोली नहीं, हेल्दी वेट लॉस के लिए बैलेंस्ड डाइट और रेगुलर एक्सरसाइज जरूरी है।सुरक्षित रफ्तार होती है 0.5-1 किलो प्रति हफ्ता, ताकि बॉडी बदलाव के साथ एडजस्ट कर सके।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : April 14, 2025 8:22 PM IST

Kapil Sharma Weight Transformation: सोशल मीडिया पर इन दिनों कपिल शर्मा की एयरपोर्ट फोटोज़ छाई हुई हैं। उनका स्लीक, स्लिम अवतार देखकर फैंस भी कह रहे हैं, ‘क्या यार, तबीयत तो ठीक है ना?’ वहीं कुछ यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि कहीं उन्होंने वेट लॉस के लिए Ozempic का सहारा तो नहीं लिया!

Ozempic, या सेमाग्लुटाइड, एक टाइप‑2 डायबिटीज़ की दवा है। यह आपके शरीर में GLP‑1 हार्मोन की तरह काम करती है। भूख कंट्रोल करे, डाइजेशन धीमा करे देती है। इन सभी का मिलाजुला असर, कम कैलोरी इनटेक और धीरे‑धीरे वज़न लॉस। लेकिन ध्यान रखें। ये कोई जादू की गोली नहीं! हेल्दी वेट लॉस की सुरक्षित रफ्तार है 0.5 से 1 किलो प्रति हफ्ता। ज्यादा तेजी से वजन घटाने से बॉडी को एडजस्ट करने का टाइम नहीं मिलता।

तो असली ट्रिक है, बैलेंस्ड डाइट और रेगुलर एक्सरसाइज। अपने मील्स में शामिल करें प्रोटीन, फाइबर, और हेल्दी फैट्स; वर्कआउट में जोड़ें कार्डियो के साथ स्ट्रेंथ ट्रेनिंग; और हाइड्रेशन और अच्छी नींद पर भी ध्यान दें।

Related News