By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Lakshmi Sharma | Published : July 20, 2024 4:20 PM IST
Janhvi Kapoor Health Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की तबीयत फिलहाल ठीक नहीं है। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें फूड पॉइजनिंग के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। दरअसल एक्ट्रेस को कमजोरी और बेचैनी महसूस हो रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जान्हवी की तबीयत खराब होने की जानकारी उनके पिता बोनी कपूर ने दी। डॉक्टरों ने बताया है की एक्ट्रेस के पेट में इंफेक्शन है।बारिश के मौसम में फूड पॉइजनिंग का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। इस मौसम में संक्रमित भोजन और पानी से होने वाली ये बहुत आम बीमारी है। इलाज जल्द करने से 2-3 दिन में ये बीमारी ठीक हो जाती है।इसके कारण बॉडी में कई दिनों तक कमजोरी का अहसास रह सकता है