By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Lakshmi Sharma | Published : July 22, 2024 5:06 PM IST
Jasmin Bhasin Eye Damage: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक जैस्मिन भसीन पिछले कुछ दिनों से ठीक से सो नहीं पा रही थी और फिर एक इवेंट में अचानक उनकी आंखों में दर्द और जलन हुई। इसके बाद उन्होंने अपनी आंखें डॉक्टर को दिखाई तो शॉक्ड करने वाली बात सामने आई। दरअसल, उनकी आंखों की कार्निया डैमेज हो गई और इस वजह से उन्हें दिखना भी बंद हो गया है और अब दोनों आंखों पर पट्टी बंधी उनकी फोटोज भी सामने आईं हैं।
जैस्मिन भसीन ने बताया क्या हुआ
खुद जैस्मिन भसीन ने बताया है कि हाल ही में कॉन्टैक्ट लेंस की वजह से कॉर्निया डैमेज हो गए हैं और दिखाना भी बंद हो गया। जैस्मिन का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि प्रॉब्लम 17 जुलाई को शुरू हुई, जब उन्होंने एक इवेंट के लिए लेंस पहना था। लेंस पहनने के बाद उन्हें दर्द होना शुरु हुआ और ये धीरे-धीरे बढ़ता ही गया और वह कुछ देर बाद वो कुछ भी देखने की स्थिति में नहीं थी।