By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
जामुन एक मौसमी फल है जो गर्मी और बारिशों के मौसम में आते है, इनका स्वाद खट्टा और मीठा होता है, आयुर्वेद में जामुन को काफी लाभकारी माना जाता है, अगर इसके कुछ फायदे है तो कुछ नुक्सान भी, इसमें पाए जानें वाले एंटीऑक्सीडेंट, फ्लेवोनोइड, विटामिन सी, जिंक, कैल्शियम, फाइबर, मैग्नीशियम और आयरन के गुण हमारे शरीर के लिए फायदेमंद है, जामुन में एंटी-डायबिटिक गुण भी पाए जाते है, जामुन का प्रयाप्त मात्रा में ही सेवन करना चाहिए, अधिक खाने से आपको नुक्सान भी हो सकता है.
पाचन-
जामुन में विटामिन सी की मात्रा भरपूर होती है और विटामिन सी का अधिक सेवन करने से आपको पाचन सम्बन्धी समस्या हो सकती है, लेकिन अगर आपको पहले से ही गैस या कब्ज की समस्या है तो जामुन का सेवन अधिक न करें
उल्टी-
अधिक जामुन खाने के बाद कुछ लोगों को उलटी की समस्या हो सकती है, अगर आपको भी कुछ ऐसी ही समस्या हो रही है तो तुरंत जामुन का सेवन बंद करें, यह एक प्रकार की एलर्जी है
स्किन-
जामुन को विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट का सोत्र माना जाता है जिससे आपकी स्किन स्वस्थ रहती है, लेकिन अगर आप इसका सेवन अधिक मात्रा में करेंगे तो आपको मुंहासे की शिकायत हो सकती है
खून के थक्के जमना-
अगर आपको खून के थक्के जमने की समस्या और एथेरोस्क्लेरोसिस की शिकायत रहती है तो जामुन का सीन बिलकुल नहीं करना चाहिए क्यों की इससे ये समस्या बढ़ सकती है
ब्लड शुगर-
कई लोग अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए जामुन के रस या जामुन की गुठलियों से बने पाउडर का इस्तेमाल करते है, लेकिन इसका अधिक मात्रा में इस्तेमाल करने से आपको नुकसान पहुंच सकता है
अगर आपको इन समस्याओं से बचना है तो जामुन का सेवन पर्याप्त मात्रा में करें