By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Dengue Fever: इस मौसम में डेंगू के मामले बढ़ते जा रहें हैं जिसकी रोकथाम के लिए यूपी सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं और सभी डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को छुट्टी देने से माना कर दिया है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक अजीब मामला सामने आया जहां एक अस्पताल में डेंगू के मरीज को प्लाज्मा की जगह मोसंबी का जूस चढ़ा दिया गया। जिसके बाद उस मरीज की जान चली गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक फर्जी ब्लड बैंक से प्लाजमा मंगवाया गया था जिसके बाद मरीज़ को मीठा जूस चढ़ा दिया गया। दरअसल इस मामले में यूपी के लोकल पत्रकार ने इस पर एक वीडियो बनाया था जिससे इस फर्जी ब्लड बैंक यूनिट का पदार्फाश हो गया और यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दोषी पाए जाने वाले पर सख्त कारवाही करने को कहा है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.