By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Shefali Jariwala Death Reason:‘कांटा लगा’ फेम शेफाली जरीवाला… वो चेहरा जिसे देखकर एक दौर का पॉप कल्चर जिंदा हो जाता है। मुस्कुराती आंखें, दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और एक अलग ही अटैट्यूड। लेकिन 42 साल की उम्र में उनका अचानक यूं दुनिया छोड़ देना हर किसी को चौंका गया। पहले खबर आई कि शेफाली की मौत हार्ट अटैक से हुई, फिर सामने आया कि वो एंटी-एजिंग ट्रीटमेंट करवा रही थीं, जिससे रिएक्शन हुआ। लेकिन अब मुंबई पुलिस ने जो शुरुआती वजह बताई है, वो इन दोनों से बिल्कुल अलग है।
पुलिस के मुताबिक शेफाली का ब्लड प्रेशर अचानक बहुत नीचे गिर गया था, और इसी वजह से वो बेहोश हुईं। उनके फ्लैट से ग्लूटाथियोन और विटामिन से जुड़ी स्किन टैबलेट्स भी बरामद की गईं। वहीं परिवार का कहना है कि शेफाली ने उस दिन सत्यनारायण पूजा के लिए व्रत रखा था और व्रत खोलने के थोड़ी देर बाद ही वो बेहोश हो गईं। अब सवाल ये है कि क्या खाली पेट इन टैबलेट्स का असर पड़ा, या बीपी लो होने की असली वजह व्रत और थकावट थी? पुलिस रिपोर्ट आने तक सिर्फ अटकलें हैं… लेकिन एक बात तय है। एक और यंग सेलेब्रिटी का यूं अचानक जाना, लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है।