Ovarian Cancer का कारण है ये Talcum Powder? जानें क्या कहते हैं Oncologist Dr. Anil Thakwani
सालों तक हर घर में इस्तेमाल होने वाला Talcum Powder एक बार फिर विवादों में है। क्या यह सच में Ovarian Cancer का कारण बन सकता है, या फिर मामला सिर्फ कानूनी लड़ाई तक सीमित है?
Published : July 30, 2026 11:33 PM IST
Talcum Powder Causes Ovarian Cancer:एक बेबी पाउडर... जो सालों तक हर घर में इस्तेमाल होता रहा। लेकिन आज वही प्रोडक्ट फिर से चर्चा में है। सवाल ये है क्या Talcum Powder वाकई Ovarian Cancer का कारण बन सकता है, या ये सिर्फ एक लंबी कानूनी लड़ाई है? हाल ही में Johnson & Johnson ने अमेरिका में अपने Talc-based Baby Powder से जुड़े करीब 76,000 Ovarian Cancer मामलों को निपटाने के लिए 5.5 बिलियन डॉलर के सेटलमेंट की घोषणा की है। कंपनी का कहना है कि उसके प्रोडक्ट सुरक्षित हैं और कैंसर से इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
वहीं कई महिलाओं का दावा है कि लंबे समय तक इस्तेमाल के बाद उन्हें Ovarian Cancer हुआ। यह समझौता किसी गलती की स्वीकारोक्ति नहीं, बल्कि कानूनी विवाद को खत्म करने की कोशिश है। हालांकी वैज्ञानिक अध्ययनों में अब तक कोई स्पष्ट और ठोस प्रमाण नहीं मिला है जो सीधे Talcum Powder को Ovarian Cancer से जोड़ सके। कुछ रिसर्च में हल्का जोखिम दिखा, लेकिन कई बड़े अध्ययन इस संबंध को साबित नहीं कर पाए। तो आखिर सच्चाई क्या है?