By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Talcum Powder Causes Ovarian Cancer:एक बेबी पाउडर... जो सालों तक हर घर में इस्तेमाल होता रहा। लेकिन आज वही प्रोडक्ट फिर से चर्चा में है। सवाल ये है क्या Talcum Powder वाकई Ovarian Cancer का कारण बन सकता है, या ये सिर्फ एक लंबी कानूनी लड़ाई है? हाल ही में Johnson & Johnson ने अमेरिका में अपने Talc-based Baby Powder से जुड़े करीब 76,000 Ovarian Cancer मामलों को निपटाने के लिए 5.5 बिलियन डॉलर के सेटलमेंट की घोषणा की है। कंपनी का कहना है कि उसके प्रोडक्ट सुरक्षित हैं और कैंसर से इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
वहीं कई महिलाओं का दावा है कि लंबे समय तक इस्तेमाल के बाद उन्हें Ovarian Cancer हुआ। यह समझौता किसी गलती की स्वीकारोक्ति नहीं, बल्कि कानूनी विवाद को खत्म करने की कोशिश है। हालांकी वैज्ञानिक अध्ययनों में अब तक कोई स्पष्ट और ठोस प्रमाण नहीं मिला है जो सीधे Talcum Powder को Ovarian Cancer से जोड़ सके। कुछ रिसर्च में हल्का जोखिम दिखा, लेकिन कई बड़े अध्ययन इस संबंध को साबित नहीं कर पाए। तो आखिर सच्चाई क्या है?