क्या प्रदूषण बढ़ा रहा है आपका वजन? देखें ये वीडियो

Wajan Badhne Ka Kaaran: सर्दियों में वायु प्रदूषण का असर सिर्फ सांसों तक सीमित नहीं है, ये आपके शरीर पर भी गहरा असर डाल सकता है। क्या प्रदूषण का वजन बढ़ने से भी कोई संबंध है? आइए, जानें।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Updated : December 4, 2024 12:35 PM IST

Air Pollution And Obesity: सर्दियां शुरू होते ही वायु प्रदूषण की समस्या फिर से हमारे सामने आ गई है। दिल्ली और देश के कई हिस्सों में एयर क्वालिटी इंडेक्स गंभीर स्तर पर पहुंच चुका है। लेकिन क्या आप जानते हैं, ये जहरीली हवा न सिर्फ आपकी सांसों पर असर डालती है बल्कि आपका वजन भी बढ़ा सकती है? जी हां, वायु प्रदूषण मोटापे का भी कारण बन सकता है।
एक्सपर्ट्स की मानें तो लंबे समय तक खराब हवा में सांस लेने से हमारे शरीर के मेटाबॉलिज्म पर असर पड़ता है। जहरीले तत्व जैसे PM2.5, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड, कार्बन मोनोऑक्साइड हमारे शरीर में सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस  बढ़ा देते हैं, जो वजन बढ़ने का कारण बन सकते हैं।
स्पेन में हुई एक स्टडी बताती है कि बच्चों और किशोरों में वायु प्रदूषण और मोटापे के बीच सीधा कनेक्शन है। बच्चे ज्यादा एक्टिव रहते हैं और ज्यादा हवा में सांस लेते हैं, जिससे उनका मोटापा बढ़ने का खतरा वयस्कों के मुकाबले ज्यादा होता है।

Related Videos

Related News