By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
25 की उम्र में बोटोक्स? पागल हो क्या?- आजकल इंस्टाग्राम पर हर दूसरी रील में यही सुनने को मिल रहा है Preventive Botox, Baby Botox। लोग कह रहे हैं झुर्रियां आने से पहले ही बोटोक्स करवा लो। पर सवाल ये है- क्या यह वास्तव में सुरक्षित है या सिर्फ एक नया फैशन ट्रेंड? इस वीडियो में हम आसान भाषा में समझेंगे कि Baby Botox क्या होता है, यह सामान्य Botox से कैसे अलग है।
बोटोक्स एक इंजेक्शन है जो चेहरे की मांसपेशियों को कुछ समय के लिए रिलैक्स कर देता है। इससे माथे की लाइनें, आंखों के पास की कौव्वे की लाइनें बनती ही नहीं हैं। डॉक्टर इसे 2 वजह से इस्तेमाल करते हैं। एक - जो लाइनें बन चुकी हैं उन्हें हल्का करना।
अगर आपकी स्किन पर एक्सप्रेशन की वजह से गहरी लाइनें जल्दी पड़ रही हैं, तो कम डोज में बोटोक्स उन्हें बनने से रोक सकता है। इससे 35 से 40 की उम्र में आपको ज्यादा ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं पड़ेगी। और हां, सही हाथों से हुआ तो चेहरा नेचुरल ही लगता है।