By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Yoga Asanas to improve Lungs Health in Hindi: आज दुनिया के कई देशों में 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2021' (International Yoga Day 2021) सेलिब्रेट किया जा रहा है। योग का हमारे जीवन में काफी महत्व है। योग के नियमित अभ्यास से ना सिर्फ हम शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ (Yoga Benefits) रहते हैं, बल्कि ये हमें आध्यात्मिक रूप से भी स्वस्थ रहने में मदद करता है। योग से कई शारीरिक रोगों से बचाव होता है। मानसिक समस्याएं जैसे तनाव (Stress), अवसाद (Depression), चिंता (Anxiety) आदि को दूर करता है। आप तन-मन से तरोताजा महसूस करते हैं। आज कोरोना काल में योग का महत्व और भी ज्यादा बढ़ गया है। योग के जरिए आप मानसिक शांति और सुकून पा सकते हैं। कोरोना दौर में बढ़ रहे मानसिक तनाव को कम कर सकते हैं।
कोरोना की दूसरी लहर (Corona second wave) में तनाव, अवसाद, एंग्जायटी के अलावा, सबसे ज्यादा लोगों को फेफड़ों से संबंधित समस्याएं (Lungs problem during Corona pandemic) हो रही हैं। कोरोनावायरस लोगों के फेफड़ों में पहुंचकर बुरी तरह से संक्रमित कर रहा है, जिसके कारण सांस लेने की तकलीफ भी हो रही है और लोगों की जानें भी जा रही हैं।
'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' पर श्री श्री स्कूल ऑफ योग, आर्ट ऑफ लिविंग के सीनियर योग एक्सपर्ट और ट्रेनर आशीष पाल फेफड़ों को मजबूत बनाने वाले कुछ योगासन के बारे में बता रहे हैं। इन योगासन का नियमित अभ्यास करके आप अपने फेफड़ों को मजबूत और स्वस्थ बना सकते (Yoga Asanas to improve lung health) हैं।