By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Nikhil Khattar | Published : December 1, 2022 1:21 PM IST
Zombie Virus: आप लोगों ने ज़ोंबी के बारे में तो ज़रूर सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं की यूरोपीय साइंटिस्टों ने 48 ,500 साल पुराने खतरनाक वायरस को फिर से ज़िंदा किया हैं। जिसका नाम ज़ोंबी वायरस बताया जा रहा हैं। इस वायरस में 13 नई बीमारियां फैलाने की ताकत है। दरअसल ग्लोबल वार्मिंग के कारण तेज़ी से बर्फ पिघल रही है जिस वजह से मीथेन गैस और अन्य ऐसी ग्रीनहाउस गैस निकल रही है जो हमारे पर्यावरण को खराब कर रही हैं। यह वायरस बर्फ की सतह के नीचे छिपे है जो बर्फ के पिघलने से बाहर आ रहे हैं। यह वायरस साइबेरिया की एक झील के नीचे छिपे हुए थे। साइंटिस्ट के मुताबिक इनका असर बीमारी फैलाने वाले वायरस पे कम ही होगा। लेकिन इन्हे जानवरों और मनुष्यों के संक्रमण से फैलाया जा सकता हैं।