hamburger icon
A
Read in English

भारत में डायग्नोसिस के बाद भी कैंसर के मरीज की हो जाती है मौत!

भारत में कैंसर से मौतों के आंकड़े चौंकाने वाले हैं, खासकर महिलाओं में इसका खतरा ज्यादा देखा जा रहा है। हाल ही में आई एक स्टडी ने इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान खींचा है।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : February 27, 2025 3:49 PM IST

Cancer Death Cases Rising: भारत में हर 5 में से 3 लोग कैंसर की पहचान होने के बाद जिंदगी की जंग हार जाते हैं? और हैरान कर देने वाली बात यहां ये है की ये खतरनाक बीमारी का  महिलाओं को अपना शिकार ज़्यादा बना रही है। हाल ही में 'द लांसेट रीजनल हेल्थ साउथईस्ट एशिया'  में पब्लिश हुई एक स्टडी ने चौंकाने वाले आंकड़े सामने रखे हैं।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद(ICMR) की स्टडी के मुताबिक, भारत दुनिया में कैंसर मामलों के मामले में तीसरे नंबर पर आता है, जबकि कैंसर से होने वाली मौतों के मामले में हम चीन के बाद दूसरे नंबर पर हैं। इस स्टडी के लिए ग्लोबल कैंसर ऑब्जर्वेटरी (GLOBOCAN 2022) और ग्लोबल हेल्थ ऑब्जर्वेटरी (GHO) के डेटा का विश्लेषण किया गया।

जहां अमेरिका में कैंसर डायग्नोस होने के बाद हर चार में से एक मरीज की मौत होती है और चीन में ये आंकड़ा दो में से एक का है, वहीं भारत में स्थिति और भी खराब है। यहां हर 5 में से 3 मरीज कैंसर से जूझते हुए अपनी जान गंवा देते हैं। इसका कारण समय पर सही इलाज न मिल पाना, जागरूकता की कमी हो सकती है।

Related News