By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Uganda Lockdown: अफ्रीका के शहर युगांडा में इबोला तेजी से फैल रहा है। जिस वजह से वहां लोगों में इसका खौफ बैठ गया है। इबोला एक जानलेवा वायरस है और इसके कहर को रोकने और कम करने के लिए युगांडा के अन्य इलाकों में 2 हफ्तों का लॉकडाउन लगाया गया है। दरअसल इबोला का कहर बढ़ते ही युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी ने यूगांडा के मध्य इलाके मुबेंडे और कसांडा में लोगों को घर पर ही रहने की गुज़ारिश की है। बता दें कि इसका पहला मामला 20 सितंबर को सामने आया था जिसके बाद अभी तक मरीज़ों की संख्या 58 के पार हो गई है। जिसमें से 19 लोग अपनी जान गवा चुके हैं।