By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Covid-19 Vaccine Side Effects: पिछले साल कोरोना वैक्सीन से कई लोगों की मौत हो गई थी। इस पर केंद्र सरकार ने कोई भी जिम्मेदारी लेने से मना कर दिया हैं। केंद्र ने कहा है की किसी भी कोरोना की वैक्सीन के लगने के बाद हुई मौत को उस वैक्सीन को कथित तौर से ज़िम्मेदार नहीं माना जा सकता। दरअसल 2021 में दो युवतियों की कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद मौत हो गई थी। जिसके बाद उन युवतियों के माता पिता ने सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई थी। उस याचिका में इस पर तुरंत जांच करने को कहा गया था। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सर्कार से जवाब मंगा था। जिसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने हलफनामा दाखिल किया था। रिपोर्ट्स के मुतानिक वैक्सीन के प्रतिकूल प्रभाव यानी की वैक्सीन के साइड इफ़ेक्ट के कारण हुई मौत और मुआवज़े के लिए केंद्र को ज़िम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। दरअसल याचिका में यह भी मांग की गई थी की अगर किसी भी वैक्सीन के कारण मौत हो जाती है तो उसकी स्वतंत्र जांच होनी चाहिए, और ऐसे मरीज़ों को बचाने के उपायों पर भी रिसर्च होना चाहिए। ताकि आने वाले समय में इसे रोका जा सके।