How To Stop Kids To Eating Junks: बच्चों की जंक खाने की आदत को रोकना चाहते हैं, तो देखें ये वीडियो

बच्चों की जंक फूड खाने की आदत बदलना चाहते हैं? ये आसान और असरदार तरीके आपको हैरान कर देंगे! हेल्दी खाने की आदतें डालने के लिए छोटे बदलाव बड़ा असर डाल सकते हैं।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : November 27, 2024 2:41 PM IST

How To Stop Kids To Eating Junks:  बच्चों की जंक फूड खाने की आदत छुड़ाना मुश्किल लग सकता है, लेकिन सही तरीका अपनाकर इसे कंट्रोल किया जा सकता है। डॉ. अमित अग्रवाल, जो एक पेडियाट्रिशन हैं, कहते हैं कि बच्चों को हेल्दी खाने की तरफ ले जाने के लिए घर में हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन रखना जरूरी है। जैसे कि फल, नट्स, घर के बने स्नैक्स या मल्टीग्रेन बिस्किट। बच्चों के खाने को थोड़ा फन बनाएं – फलों को अलग-अलग शेप में काटकर सजाएं या स्माइली फेस वाली सैंडविच बनाएं। इससे बच्चे खाने में दिलचस्पी लेने लगेंगे।

डॉ. अमित का मानना है कि बच्चों को जंक फूड के नुकसान और हेल्दी खाने के फायदे समझाना भी बहुत जरूरी है। उन्हें कभी-कभी उनका पसंदीदा जंक फूड खाने दें, लेकिन लिमिट में। परिवार के साथ बैठकर खाने की आदत डालें, इससे बच्चे हेल्दी खाने की आदत धीरे-धीरे सीखेंगे। सबसे जरूरी बात – खुद भी हेल्दी खाएं, क्योंकि बच्चे वही करते हैं जो उनके माता-पिता करते हैं।

Related News