By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Tonsils Cancer Symptoms: सर्दियों में गले की खराश? और सूजन? हो सकता है ये टॉन्सिल का मामला हो! लेकिन क्या आप जानते हैं, टॉन्सिल्स की ये परेशानी कभी-कभी कैंसर का रूप भी ले सकती है?
तो सबसे पहले, टॉन्सिल्स होते क्या हैं? ये हमारे गले के पीछे दो छोटे अंडाकार पैड होते हैं, जो हमारी इम्यून सिस्टम का हिस्सा हैं। लेकिन सर्दियों में ये परेशानी का सबब बन सकते हैं। गले में सूजन, खराश, निगलने में दिक्कत... ये सब टॉन्सिल इंफेक्शन यानी टॉन्सिलाइटिस के लक्षण हो सकते हैं।
अब बात करते हैं टॉन्सिल कैंसर की। जब टॉन्सिल्स की कोशिकाएं असामान्य तरीके से बढ़ने लगती हैं, तो ये कैंसर का रूप ले सकती हैं।
निगलने में दर्द और दिक्कत
कान में बार-बार दर्द
जबड़े में अकड़न और गर्दन में सूजन
वजन कम होना या लगातार थकान महसूस होना
अगर इनमें से कोई भी लक्षण दिखे तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।