Missed Periods Causes: अगर आपके पीरियड्स समय पर नहीं आ रहे हैं, तो सबसे पहले घबराएं नहीं। हर बार पीरियड लेट होना प्रेग्नेंसी का संकेत नहीं होता। इसके पीछे कई और वजहें हो सकती हैं, और आज हम आपको इन सभी कारणों के बारे में बताएंगे। सच बताएं, जब भी पीरियड लेट होता है, तो पहला ख्याल यही आता है – प्रेग्नेंसी! लेकिन सच्चाई ये है कि कई और कारण भी हो सकते हैं। जैसे – हार्मोनल बदलाव, तनाव, वजन में बदलाव,या स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं। चलिए इन पर एक-एक करके बात करते हैं।
स्ट्रेस लेने पर ब्रेन का वो हिस्सा प्रभावित होता है, जो पीरियड्स को रेगुलर रखता है। तनाव आपके शरीर के हार्मोनल बैलेंस को बिगाड़ सकता है। जब आप बहुत स्ट्रेस लेते हैं, तो ब्रेन का वो हिस्सा प्रभावित होता है, जो पीरियड्स को रेगुलर रखता है। इससे पीरियड्स लेट हो सकते हैं।