By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Mobile Phone: लोगों को अक्सर देखा गया है की तकिये के बराबर में स्मार्टफोन रखकर सोते हैं। ऐसा ज्यादातर वो लोग करते हैं जो देर रात तक अपना मोबाइल फोन चलाते हैं। इस बात में कोई दो राय नहीं की सोते वक्त फोन का इस्तेमाल करना नुकसानदायक है।लेकिन क्या आप जानते हैं की सिर के पास फोन रखकर सोना कितना गलत है। कई बार देखा गया है कि जब लोग फोन पास रखकर सोते हैं, और बीच में उनकी आंख खुल जाती है तो फोन नींद खराब करने की वजह बन जाता है। दरअसल, ज्यादातर लोग रात भर में कई बार जागते हैं। ऐसे में, जब वो फिर से सोने की कोशिश करते हैं तो उनका मन फोन चलाने का करता है। फिर सोशल मीडिया स्क्रॉल में काफी समय बर्बाद हो जाता है। फोन की रोशनी आपके दिमाग और बॉडी को मैसेज देती है कि सोने का टाइम खत्म हो गया है। इससे आपकी नींद गायब हो जाती है।