साइलेंट किलर है हाइपरटेंशन, इन लक्षणों को ना करें इग्नोर

हाई ब्लड प्रेशर चुपचाप बढ़ता है और बड़ा खतरा बन जाता है। डाइट से कैसे रखें इसे कंट्रोल, जानिए हेल्थ एक्सपर्ट से। छोटे बदलाव, बड़ी राहत... हाई BP को लेकर मत कीजिए लापरवाही।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : May 19, 2025 5:35 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Ramindar Kaur Deshmukh

Hypertension Symptoms:हाईपरटेंशन यानी हाई ब्लड प्रेशर को अक्सर "साइलेंट किलर" कहा जाता है, क्योंकि इसके लक्षण धीरे-धीरे सामने आते हैं और लोग इन्हें नज़रअंदाज़ कर देते हैं। The Healthsiteके वॉडकास्ट एपिसोड में डाइटिशियन रमिंदर कौर देशमुख ने बताया कि हाई BP सिर्फ तनाव या उम्र का असर नहीं है, बल्कि आपकी डाइट भी इसमें अहम रोल निभाती है। ज़्यादा नमक, प्रोसेस्ड फूड, कम फाइबर वाली डाइट और पानी की कमी... ये सब ब्लड प्रेशर को बिगाड़ सकते हैं। वहीं, पोटैशियम, मैग्नीशियम और फाइबर से भरपूर चीज़ें जैसे फल, हरी सब्ज़ियां और साबुत अनाज, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

रमिंदर कौर ने बताया कि सिरदर्द, चक्कर, थकान या नाक से खून आना, ये हाई BP के संकेत हो सकते हैं जिन्हें इग्नोर नहीं करना चाहिए। उन्होंने प्रैक्टिकल टिप्स भी दिए जैसे, रोज़ाना नमक की मात्रा सीमित रखना, दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पीना और रेडीमेड स्नैक्स से दूरी बनाना। उनका मानना है कि अगर हम अपनी डाइट में छोटे-छोटे बदलाव करें, तो हाई BP को कंट्रोल में रखा जा सकता है और बड़ी हेल्थ प्रॉब्लम्स से बचा जा सकता है।

Related News