By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Humidity Tips: मानसून जितना अच्छा लगता है उतना ही चिपचिपा भी होता है। इस मौसम में हवा में नमी आ जाती है। अगर नमी ज़्यादा हो जाये तो इससे स्वास्थ सम्बन्धी परेशानियां भी हो सकती हैं। वहीं इस मौसम में नमी के कारण बहुत पसीना भी आता है, चिपचिपाहट होती है और शरीर का तापमान भी ऊपर नीचे होता रहता है। इतना ही नहीं बारिश के मौसम में आपको प्यास भी बहुत लगती है जिसके चलते यह सब चीज़ें आपकी सेहत को खतरे में डाल सकती हैं। वही अगर आप भी नमी से निजात पाना चाहते हैं तो यह वीडियो आपके लिए है। इस वीडियो में हम आपको कुछ ऐसे ही घरेलू नुस्कों के बारे में बताएंगे।
इस मौसम में अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए पर्याप्त पानी पीएं। इस मौसम में हमे अपने आपको हाइड्रेट रखना चाहिए, अगर हमे प्यास ना भी लगे तब भी हमे दिन में 7-8 गिलास पानी पीना चाहिए। अगर आप पानी नहीं पी सकते तो कोई तरल पदार्थ पीएं। अपने पानी में कुछ मिला लें जिससे उसका रंग या स्वाद थोड़ा बदल जाएं। आप इतना पर्याप्त पानी पिएं की आपने पेशाब का रंग साफ़ होना चाहिए। अगर इसका रंग काला या ज़्यादा पीला है तो इसका मतलब आपको और पानी पीने की जरूरत है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.