hamburger icon
A
Read in English

कोरोना टाइम में प्रेग्नेंट लेडी खुद का ध्यान कैसे रखें, एक्‍सपर्ट की सलाह जानने के लिए देखें वीडियो

डॉक्टर मीनाक्षी बनर्जी (सीनियर कंसल्टेंट, मधुकर रैंबो चिल्ड्रेंस हॉस्पिटल) से जानिए कोरोना महामारी में गर्भवती महिलाएं खुद का ध्‍यान कैसे रखें।

WrittenBy

Published by: Atul Modi | Updated : April 19, 2021 5:22 PM IST

इस समय भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर चल रही है। देश में कोरोना से भारी संख्या में लोग संक्रमित भी हो रहे हैं। ऐसी स्थिति में एक प्रेग्नेंट लेडी खुद का कैसे ध्यान रखें। इस बात को समझने के लिए हमने डॉक्टर मीनाक्षी बनर्जी (सीनियर कंसल्‍टेंट, मधुकर रैंबो चिल्‍ड्रेंस हॉस्पिटल) से बात की, जिसमें उन्होंने हमें बताया कि, अगर आप इम्यूनिटी मजबूत रखेंगी और अपनी डाइट का विशेष ध्यान रखेंगी और नियमित तौर पर एक्सरसाइज करने के साथ सोने और जागने का समय निर्धारित रहेगा तो कोरोना जैसी बीमारी से आप खुद को बचा पाएंगी। अभी ऐसी स्थिति है जिसमें बचाओ सबसे ज्यादा जरूरी है, क्योंकि कोरोना पर अभी रिसर्च जारी है इसकी ना तो अभी दवाई है और ना ही कोई मजबूत वैक्सीन है, जिससे कोरोना होने पर तुरंत ठीक किया जा सके। ऐसे में जरूरी है कि आप खुद का बचाव करें। घर के बाकी सदस्‍यों को ध्‍यान रखना होगा कि वह खुद अगर घर से बाहर निकल रहे हैं तो मास्‍क का प्रयोग करें और भीड़भाड़ में जानें से बचें।

Related News