By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
World Heart Day:दिल हमारी बॉडी का सबसे अहम ऑर्गन है, जो दिन-रात बिना रुके खून को पंप करता है और पूरे शरीर को ऑक्सीजन पहुंचाता है। लेकिन खराब लाइफस्टाइल, तनाव, धूम्रपान, प्रदूषण और गलत खानपान की वजह से आजकल हार्ट की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। डॉक्टरों का मानना है कि नियमित एक्सरसाइज, हेल्दी डाइट, स्ट्रेस मैनेजमेंट और टाइम-टू-टाइम हेल्थ चेकअप करके दिल को लंबे समय तक हेल्दी रखा जा सकता है।
इस World Heart Day 2025 के मौके पर हमने बात की Holy Family Hospital के जाने-माने Cardiologist डॉ. अमिताभ से। इस खास बातचीत में उन्होंने बताया कि आखिर हार्ट अटैक क्या होता है और इसके बाद तुरंत कौन-से कदम उठाने चाहिए ताकि मरीज की जान बचाई जा सके। उन्होंने समझाया कि इमरजेंसी में CPR और समय पर इलाज कितना ज़रूरी है और अगर सही समय पर सही कदम उठाए जाएं तो कई जिंदगियां बच सकती हैं।
इस इंटरव्यू में हार्ट अटैक से बचाव के तरीकों पर भी चर्चा हुई। डॉ. अमिताभ ने बताया कि कैसे लाइफस्टाइल में बदलाव, नियमित व्यायाम और सही डाइट के ज़रिए दिल को स्वस्थ रखा जा सकता है। यह वीडियो हर उस इंसान के लिए बेहद ज़रूरी है जो अपनी या अपनों की हार्ट हेल्थ को लेकर सतर्क और जागरूक रहना चाहता है।