hamburger icon
A
Read in English

प्रेगनेंसी के दौरान सीने में जलन? जानें वजह और कैसे परेशानी को रोकने के टिप्स

प्रेगनेंसी के दौरान सीने में जलन की परेशानी का शिकार महिलाओं के जहन में सबसे पहला सवाल यही उठता है कि आखिर कैसे इस परेशानी को कम किया जाए ताकि उन्हें ये समस्या न हो।

WrittenBy

Published by: Jitendra Gupta | Published : August 3, 2022 4:57 PM IST

How to stop heart burn in pregnancy : प्रेगनेंसी की दूसरी और तीसरी तिमाही यानी के ट्राइमेस्टर के दौरान सीने में जलन की परेशानी महसूस होना एक आम परेशानी माना जाता है। ये कई वजह से हो सकती है और इसका हमारे ह्रदय से कोई भी या फिर किसी भी प्रकार से लेना-देना नहीं है। प्रेगनेंसी के दौरान ज्यादातर महिलाएं इस परेशानी से ग्रस्त रहती है क्योंकि ये स्थिति उन्हें दिन में कई बार तक परेशान करने का काम करती है। प्रेगनेंसी के दौरान सीने में जलन की परेशानी का शिकार महिलाओं के जहन में सबसे पहला सवाल यही उठता है कि आखिर कैसे इस परेशानी को कम किया जाए ताकि उन्हें ये समस्या न हो।

इस समस्या से बचने के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं को इस बात का भी ख्याल रखना होता है कि उनके गर्भ में पल रहे बच्चे को किसी भी प्रकार का नुकसान न हो। आइए जानते हैं प्रेगनेंसी में किन कारणों से सीने में जलन होती है और आप इसे कैसे रोक सकते हैं।