hamburger icon
A
Read in English

कोलेस्ट्रोल कंट्रोल करने की शुरुआत कैसे करे सुबह नाश्ते के साथ?

दिल की सेहत से जुड़ी एक ऐसी सच्चाई, जो उम्र नहीं आपकी रोज़ की आदतों से जुड़ी है। सुबह की एक छोटी-सी गलती या समझदारी, आगे चलकर बड़ा फर्क पैदा कर सकती है।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : December 30, 2025 6:12 PM IST

Cholesterol Control Breakfast:कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर के लिए ज़रूरी है, लेकिन बैलेंस में। LDL ज्यादा हुआ तो ये नसों में जमकर ब्लॉकेज बनाता है और हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ाता है। वहीं HDL यानी गुड कोलेस्ट्रॉल वही हीरो है जो नसों से एक्स्ट्रा फैट हटाकर लिवर तक पहुंचाता है। लेकिन जब लाइफस्टाइल बिगड़ती है ज्यादा तला-भुना, कम एक्सरसाइज तो बैड कोलेस्ट्रॉल फुल स्पीड में बढ़ता है।
अगर आपको लगता है कि कोलेस्ट्रॉल सिर्फ बुज़ुर्गों की टेंशन है, तो ज़रा रुकिए! आजकल गलत खानपान, जंक फूड और ज़ीरो मूवमेंट की वजह से यंग एज में ही LDL यानी बैड कोलेस्ट्रॉल चुपचाप बढ़ रहा है। और सबसे बड़ा गेम-चेंजर है आपकी सुबह की शुरुआत। जी हां, नाश्ता सिर्फ पेट भरने के लिए नहीं, बल्कि दिल बचाने का पहला स्टेप है।

Related Videos

Related News